[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सरदार पटेल जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम:विहिप जिला संयोजक बोले- यूनिटी मार्च अभियान के तहत होंगे कई कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सरदार पटेल जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम:विहिप जिला संयोजक बोले- यूनिटी मार्च अभियान के तहत होंगे कई कार्यक्रम

चिड़ावा में सरदार पटेल जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम:विहिप जिला संयोजक बोले- यूनिटी मार्च अभियान के तहत होंगे कई कार्यक्रम

चिड़ावा : चिड़ावा में ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ अभियान के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन फार्म हाउस पर हुआ, जहां भारत के लौह पुरुष और स्वतंत्र भारत के शिल्पकार को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणवीर गुढ़ा, पिछड़ा आयोग के सदस्य पवन चावंडिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, अभियान जिला संयोजक सुभाष शर्मा, सह संयोजक जयसिंह माठ और फतेह सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, बगड़ पालिकाध्यक्ष गोविंद सिंह शेखावत, पूर्व प्रधान सुनिता स्वामी और पूर्व चेयरमैन मधु शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंचासीन रहे।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, पवन मावंडिया, कैलाश मेघवाल और फतेह सिंह शेखावत सहित अन्य वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। जिला संयोजक सुभाष शर्मा ने ‘यूनिटी मार्च’ अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत जिले की तीन विधानसभाओं में 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, उनके जीवन पर प्रदर्शनियां, संगोष्ठियां और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुरेश जलिंद्रा, पार्षद जगदीश प्राण, राकेश नायक, रजनीकांत मान, विनोद झाझड़िया, जिला भाजपा आईटी प्रकोष्ठ संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, बगड़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, भाजपा जिला मंत्री रिशाल कंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शहर में सूरजगढ़ बाईपास पर डीएसपी विकास धीन्धवाल की उपस्थिति में एक मार्च भी निकाला गया।

इसी क्रम में चिड़ावा कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ऋचा कुलश्रेष्ठ के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस दौरान नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और करियर गाइडेंस ब्यूरो प्रभारी कुलदीप भगत ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज के स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22