[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्जी पासपोर्ट संग हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:विदेश भागने की फिराक में था, रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फर्जी पासपोर्ट संग हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:विदेश भागने की फिराक में था, रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा

फर्जी पासपोर्ट संग हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:विदेश भागने की फिराक में था, रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुबारक खान विदेश भागने की फिराक में था, जिसे रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। वह चूरू की बादशाह कॉलोनी का निवासी है। कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार की टीम ने पुख्ता इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को आरोपी के फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने की कोशिश की जानकारी मिली थी।

मुबारक खान की तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने मात्र तीन महीने में यह फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया था और इसी पासपोर्ट से विदेश यात्रा भी कर चुका था।

पुलिस पूछताछ में मुबारक ने बताया कि उसके साथी हिस्ट्रीशीटर फरियाद खान दिलावरखानी ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने में उसकी मदद की थी। फरियाद ने उसे लक्ष्मणगढ़ का निवासी दिखाकर फर्जी पहचान तैयार करवाई थी। पुलिस ने फरियाद के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए पासपोर्ट पर सरकारी मोहरों और हस्ताक्षरों की हूबहू नकल थी, जिसे पहली नजर में असली समझना मुश्किल था। पुलिस अब इस मामले के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62