[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:AGTF की सूचना पर चूरू-रामसरा रोड पर हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:AGTF की सूचना पर चूरू-रामसरा रोड पर हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

चूरू में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:AGTF की सूचना पर चूरू-रामसरा रोड पर हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में सदर पुलिस ने बुधवार देर रात एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चूरू-रामसरा रोड पर AGTF से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करेगी। सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार लंबोरिया ने बताया कि बुधवार रात AGTF से सूचना मिली थी कि चूरू-रामसरा रोड पर एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर रतनगढ़ निवासी सोयल (24) गिरफ्तार कर लिया। हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी सोयल से हथियार के स्रोत और उसके उद्देश्य के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी कर रहे हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार लंबोरिया के साथ कॉन्स्टेबल नवीन कुमार सांगवान, सरजीत सिंह और धर्मेंद्र शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62