झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने किया रेलवे फाटक पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन
महेश बसावतिया के नेतृत्व में विधायक का किया गया सम्मान, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। बुधवार को झुंझुनूं के रेलवे फाटक पर पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक राजेंद्र भांबू ने भूमि पूजन के साथ किया। पुलिया निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों को ट्रैफिक जाम और आवागमन की दिक्कतों से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विप्र सेना के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक भांबू का पारंपरिक साफा, दुपट्टा और माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में पुजारी सेवक महासंघ और विप्र सेना से जुड़े कई पदाधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे।
क्षेत्रवासियों को मिलेगा ट्रैफिक जाम से निजात
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पुलिया निर्माण कार्य शुरू होना शहर के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे झुंझुनूं के लोगों को लंबे समय से चली आ रही रेलवे फाटक बंद रहने की समस्या से राहत मिलेगी और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था स्थापित होगी।
समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर पुजारी सेवक महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी, विप्र सेना जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा (पाटोदा), विप्र सेना युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुपम पुरोहित (गुड्डू), ब्राह्मण समाज की जिलाध्यक्ष ममता शर्मा, ब्राह्मण नेता राकेश शर्मा (बगड़), सप्तऋषि मंडल जिला अध्यक्ष हरिकिशन शुक्ला, विनोद जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय माहौल में हुआ। अंत में उपस्थित लोगों ने विधायक राजेंद्र भांबू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य झुंझुनूं शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972042


