[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भाजपा के स्थापना दिवस पर कमल संकल्प उत्सव का आयोजन।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भाजपा के स्थापना दिवस पर कमल संकल्प उत्सव का आयोजन।

पार्टी का ध्वजारोहण कर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे देशभर में प्रत्येक मंडल स्तर पर कमल संकल्प उत्सव के रूप मे मनाया गया। इसी क्रम में झुंझुनू शहर मण्डल की ओर से होटल खाना खजाना मे सुबह नो बजे पार्टी का ध्वजारोहण कर कमल संकल्प उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के ध्वजारोहण के उपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के निर्माण मे अपना सर्वस्व प्रदान करे।कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में भा ज पा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 और 2024 को पूरा करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटजाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने आगामी विधान सभा चुनाव मे जिले की सभी सातों सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने किया।प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया व मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने बूथ अध्यक्षों को प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के हस्ताक्षर युक्त परिचय पत्र वितरित किए । कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम से किया गया जबकि समापन राष्ट्र्गान के साथ किया।

इस दौरान भाजपा नेता बबलू चौधरी, बुधराम सैनी, मंडल प्रभारी अरूणा सिहाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र छावसरी, राकेश सहल, पार्षद विजय सैनी, मंडल महामंत्री दलीप सैनी, रवि लाम्बा, मण्डल उपाध्यक्ष रामनिवास सोनी, महेंद्र सोनी, ताराचंद सैनी, विकास पुरोहित, ललित जोशी, नगर मंत्री जगदीस गोस्वामी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनोद जांगिड, कैलाश कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शोकतअली चौहान, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुधा पंवार, एससी मोर्चा पूर्व ज़िलाध्यक्ष शिव कुमार ज़ेवरिया, ख़याली राम कुमावत, बुधराम कुमावत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव, धर्मा नायक, राजू मरीकसर, विनोद चौहान, महिला मोर्चे की जिला महामंत्री मंजू चौहान, जिला उपाध्यक्ष सावित्री सैनी, भंवरी शेखावत, ममता शर्मा, गायत्री पुजारी, मुन्ना पुरोहित, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी,ख्यालीराम कुमावत, नरेंद्र शर्मा, सम्पत सिंह तंवर, श्रीराम सैनी, एडवोकेट हनुमान सिंह, एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष ख़लील शिलावट, अविनाश पुरोहित, विरेंद्र पुरोहित, एडवोकेट पंकज बावलिया, विनोद चौहान, संजय भार्गव, दीपक स्वामी, बिहारी सैनी, अनिल जोशी, लिलाधर पुरोहित, चंद्रप्रकाश जोशी, आई टी के जिला संयोजक सौरभ सोनी, महेन्द्र सोनी मणिविहार, नरेंद्र सिंह शेखावत, नंदलाल सैनी, रतन चारणवासिया, सुमेर कड़वासरा, सुभाष मावंडिया, पुरुषोत्तम सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet