[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा राजकीय स्कूल में छात्रों को दिलाई सतर्कता की शपथ:केसीसी अधिकारियों ने किया कार्यक्रम, ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा राजकीय स्कूल में छात्रों को दिलाई सतर्कता की शपथ:केसीसी अधिकारियों ने किया कार्यक्रम, ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया

गोठड़ा राजकीय स्कूल में छात्रों को दिलाई सतर्कता की शपथ:केसीसी अधिकारियों ने किया कार्यक्रम, ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया

खेतड़ीनगर : खेतड़ी नगर के गोठड़ा स्थित शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय स्कूल में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केसीसी उप महाप्रबंधक वनेंदु भंडारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अध्यापकों और बच्चों को सतर्कता की शपथ दिलाई गई।

उप महाप्रबंधक वनेंदु भंडारी ने बताया- केसीसी प्रोजेक्ट द्वारा ये कार्यक्रम आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा से किया गया कार्य ही सच्ची देश सेवा है। किसी भी संगठन की प्रगति तभी संभव है जब प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति सजग और जिम्मेदार हो। उन्होंने कार्यों में सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इसी क्रम में, संगठन में नैतिकता पर एक सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उप महाप्रबंधक वित्त वेद भूषण गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को सतर्कता की शपथ दिलाई। केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा प्रेषित जिंगल्स भी कार्यक्रम में चलाए गए। सतर्कता पर एक ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बीस बच्चों ने भाग लिया। कक्षा पांच की छात्रा डॉवी ने प्रथम पुरस्कार जीता। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक प्रशासन मन्नालाल जैदिया, अनूप सिंह, लक्ष्मी देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22