[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के चूना चौक स्थित आशीर्वाद पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस मंगलवार को व्यासपीठ से संत हरिशरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। महाराज ने कालिया नाग दमन की कथा सुनाते हुए बताया कि श्रीकृष्ण ने अपने सखाओं संग यमुना किनारे खेलते समय गेंद यमुना में गिर जाने पर नदी में प्रवेश किया और कालिया नाग से युद्ध कर उसे परास्त किया। उन्होंने नाग को यमुना छोड़ने का आदेश दिया और चेताया कि पीछे मुड़कर देखने पर वह पत्थर बन जाएगा।

संत ने माखन चोरी और यशोदा माँ को ब्रह्मांड दर्शन कराने की लीलाओं का भी विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान कृष्ण और ग्वाल बालों की जीवंत झांकी सजाई गई, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। कथा का शुभारंभ आयोजक तुलस्यान परिवार की स्नेहलता तुलस्यान एवं डॉ. डी.एन. तुलस्यान ने भागवत पूजन से किया। आयोजन श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के तत्वावधान में हो रहा है।

डॉ. डी.एन. तुलस्यान ने बताया कि प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी, प्रवचन, सामाजिक सेवा कार्य और कथा समापन से पूर्व इस्कॉन भक्तों द्वारा हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है। भागवत पूजन पंडित संजू के आचार्यत्व में हुआ, जबकि प्रसाद व्यवस्था हरीश तुलस्यान ने और स्थल सजावट आशीष तुलस्यान ने की। इस अवसर पर बगड दादूद्वारा पीठाधीश्वर डॉ. अर्जुन दास महाराज, केशरदेव तुलस्यान, सीए प्रशांत तुलस्यान, गणेश हलवाई, एडवोकेट संजय शर्मा, श्यामसुंदर टीबडा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker