[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की निकाली हवा, दुकानदारों को चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की निकाली हवा, दुकानदारों को चेतावनी

थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में शाम को गश्त, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

उदयपुरवाटी : कस्बे में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने गुरुवार शाम विशेष गश्त और जांच अभियान चलाया। थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई की।

पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वे दुकानों का सामान सड़क या पैदल मार्ग पर नहीं रखें। इससे राहगीरों और आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। पुलिस ने चेतावनी दी कि आगे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान सड़क और उसके किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। कुछ वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। पुलिसकर्मियों ने नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े कई वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी।

घूमचक्कर के पास चालकों को हुई परेशानी

घूमचक्कर के निकट वाहनों की हवा निकाले जाने के बाद चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि करीब 200 मीटर के दायरे में हवा भरने की दुकान नहीं होने से कुछ चालकों को सड़क पर ही टायर खोलकर बदलने पड़े।

पुलिस का कहना है कि कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वाहन चालकों और दुकानदारों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker