रामपुर देवाणी में 10 खेतों में लगी आग:तीन पालिकाओं की फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
रामपुर देवाणी में 10 खेतों में लगी आग:तीन पालिकाओं की फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
छापर : छापर पालिका क्षेत्र के पास रामपुर देवाणी गांव के खेतों में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग कई खेतों में फैल गई। खेतों में उगी घास के कारण आग तेजी से एक खेत से दूसरे खेत में फैलती रही। ग्रामीणों की सूचना पर सुजानगढ़, छापर और बीदासर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन अशोक कुमार और मुकेश सूंडा ने बताया कि आग ने दस खेतों में उगी घास को अपनी चपेट में ले लिया था। इस घटना में किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2452512


