[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में आवारा पशुओं पर नगर परिषद सख्त, सभापति ने दिए कार्रवाई के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में आवारा पशुओं पर नगर परिषद सख्त, सभापति ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पशुओं को पकड़कर निर्धारित स्थल पर पहुंचाने और प्रतिदिन रिपोर्ट पेश करने के आदेश

सीकर : शहर में आवारा पशुओं की समस्या और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर नगर परिषद ने सख्ती दिखाई है। सभापति खतीजा बानो ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवारा पशुओं की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सभापति ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा पशुओं के कारण आमजन के चोटिल होने और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। यह स्थिति जनसुरक्षा की दृष्टि से गंभीर और चिंताजनक है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थल पर पहुंचाया जाए और की गई कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

सभापति ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में आवारा पशुओं से संबंधित घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित संवेदक की जिम्मेदारी तय की जाए तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाए। नगर परिषद की इस पहल का उद्देश्य शहर में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आवारा पशुओं की समस्या का प्रभावी समाधान करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker