[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 54 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 54 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 54 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

चूरू : रोजगार सेवा निदेशालय राजस्थान, जयपुर तथा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगार युवाओं के लिए कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया गया । रोजगार सहाय​क निदेशक वर्षा जानू ने बताया कि शिविर में शामिल नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों की रिक्तियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में करीब 107 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से प्रारम्भिक रूप से 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में फ्यूजन फाइनेन्स, सीआईआई एमसीसी, अम्बुजा फाउण्डेशन तथा हार्ट केयर हॉस्पिटल इत्यादि कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस दौरान कनिष्ठ रोजगार अधिकारी सुशीला कताला, आरएसएलडीसी समन्वयक जितेन्द्र, वरिष्ठ सहायक संजय गोस्वामी व संदीप न्यौल, सूचना सहायक मुकेश कुमार, जितेन्द्र ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker