झुंझुनूं में घर बैठे मिलेगी मां-बच्चे की सेहत की जानकारी:गर्भवती महिलाओं के लिए ‘किलकारी’ और ‘मोबाइल अकादमी’ योजना शुरू, मृत्यु दर घटाने की कोशिश
झुंझुनूं में घर बैठे मिलेगी मां-बच्चे की सेहत की जानकारी:गर्भवती महिलाओं के लिए ‘किलकारी’ और ‘मोबाइल अकादमी’ योजना शुरू, मृत्यु दर घटाने की कोशिश
झुंझुनूं : झुंझुनूं में गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डिजिटल इनोवेशन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने ‘किलकारी’ और ‘मोबाइल एकेडमी’ नाम की दो नई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने में मदद मिलेगी।
किलकारी योजना: 72 वॉइस मैसेज से मां और बच्चे की सेहत की जानकारी
‘किलकारी’ योजना के तहत हर गर्भवती महिला और नई मां को समय-समय पर मोबाइल पर जरूरी हेल्थ जानकारी दी जाएगी।
- दो साल तक की सेवा: यह सेवा गर्भावस्था के चौथे महीने से शुरू होकर बच्चे के 18 माह की उम्र तक चलेगी।
- 72 मुफ्त वॉइस मैसेज: इस दौरान महिलाओं को 72 मुफ्त वॉइस मैसेज भेजे जाएंगे।
- विशेष ट्रेनिंग: संदेशों में सही खानपान, एनीमिया से बचाव, परिवार नियोजन, टीकाकरण और शिशु देखभाल जैसी जानकारियां होंगी।
- कॉल मिस होने पर: अगर कॉल मिस हो जाए तो 14423 नंबर पर कॉल कर दोबारा संदेश सुने जा सकते हैं।
- रिमाइंडर अलर्ट: सिस्टम मां और बच्चे के टीकों की तारीखों की याद दिलाने का काम भी करेगा।
मोबाइल एकेडमी योजना: आशा कार्यकर्ताओं को फोन पर 4 घंटे की ट्रेनिंग
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल ट्रेनिंग से जोड़ते हुए ‘मोबाइल एकेडमी’ योजना शुरू की है।
- 4 घंटे का ऑडियो कोर्स: यह 240 मिनट (4 घंटे) का ऑडियो कोर्स है, जिसे आशाएं अपने मोबाइल फोन से कभी भी पूरा कर सकती हैं।
- देखभाल की जानकारी: कोर्स में गर्भधारण से लेकर बच्चे के दो वर्ष तक की देखभाल की वैज्ञानिक जानकारी दी जाती है।
- इससे आशाओं की संवाद क्षमता और सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर घटाने के राष्ट्रीय लक्ष्य में मदद मिलेगी।
डॉ. दयाराम बोले सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ा कदम
आरसीएसएचओ डॉ. दयाराम ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाएं एएनसी रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं, ताकि उन्हें इन सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा-यह पहल सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की दिशा में बड़ा और सराहनीय कदम है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039397
