[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में चेक बाउंस का आरोपी पकड़ा:3 साल से फरार था, जयपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में चेक बाउंस का आरोपी पकड़ा:3 साल से फरार था, जयपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी

झुंझुनूं में चेक बाउंस का आरोपी पकड़ा:3 साल से फरार था, जयपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी

झुंझुनूं : कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 3 साल से फरार चल रहा था। कोतवाली थानाधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि विमल कुमार रॉयल उर्फ विमलेश कुमार पुत्र जयनारायण निवासी भटिंडा को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की चेक बाउंस के अलग-अलग मामलों में तलाश थी। न्यायालय एसीजेएम झुंझुनूं से दो स्थायी वारंट जारी किए थे।

दबिश देकर पकड़ा

पुलिस की विशेष टीम ने वारंटी की तलाश में झुंझुनूं, जयनारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर, भटिंडा पंजाब और जयपुर सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिरों को सक्रिय किया। टीम को 26 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि विमलेश कुमार उर्फ विमल कुमार रॉयल जयपुर शहर के करणी विहार इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर, शब्बीर अली के नेतृत्व वाली टीम ने तुरंत दबिश दी और वारंटी विमलेश कुमार उर्फ विमल कुमार रॉयल को डिटेन कर बाद में तस्दीक कर गिरफ्तार कर लिया।

विमल कुमार रॉयल उर्फ विमलेश कुमार पुत्र जयनारायण भटिंडा का निवासी है। तत्कालीन प्रबंधक स्टार यूनाइटेड केजड़ीवाल कॉम्पलेक्स भटिंडा में कार्यरत था। उसका दूसरा पता क्रय विक्रय सहकारी समिति के सामने रोड नंबर 01 झुंझुनूं बताया गया है।

Related Articles