श्री राजपूत सभा ने अजीतगढ़ में बांटी सिलाई मशीनें:महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किया वितरण
श्री राजपूत सभा ने अजीतगढ़ में बांटी सिलाई मशीनें:महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किया वितरण
सीकर : श्री राजपूत सभा सीकर ने रामलीला मैदान में आयोजित जिला सम्मेलन और दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। यह पहल महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। इस अवसर पर श्रीमाधोपुर तहसील इकाई अध्यक्ष मानदाता सिंह गढ़टकनेत, महामंत्री रणजीत सिंह बांकावत, संगठन मंत्री प्रेम सिंह सावलपुरा और सहमंत्री देवी सिंह राठौड़ ने सीमा कंवर मुंड़रू और ममता कंवर हरिदास का बास को सिलाई मशीनें भेंट कीं।
कार्यक्रम में श्री राजपूत सभा के प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सीकर जिलाध्यक्ष रामसिंह पिपराली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों और जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने विभिन्न तहसीलों की करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2048163


