[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सनातन सेवा न्यास के तत्वावधान में सिंहानिया मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराज्य

सनातन सेवा न्यास के तत्वावधान में सिंहानिया मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ

सनातन सेवा न्यास के तत्वावधान में सिंहानिया मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : बिसाऊ के सिंहानिया मंदिर में शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रबंधक पीयूष पारीक ने बताया कि सनातन सेवा न्यास के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री बालाजी महाराज की ज्योत ली गई तत्पश्चात श्री रामभक्त हनुमान मण्डल बिसाऊ द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ का संगीतमय वाचन किया गया और उसके पश्चात कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का परिचय एवं उद्बोधन हुआ इसके पश्चात हनुमान महाराज की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।

सनातन सेवा न्यास के नगर अध्यक्ष राजीव द्वारा दीपावली की शुभकामनाएँ दी गई। कार्यक्रम के दौरान सनातन सेवा न्यास के मलसीसर तहसील अध्यक्ष गौरव माटोलिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों को धन्यवाद देते हुए उद्बोधन दिया कि सनातन सेवा न्यास द्वारा सनातनियों की शक्ति को कार्यक्रमों के माध्यम से जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें वे हनुमान जी की भाँति कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में STSN ग्रुप के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मीणा, सनातन सेवा न्यास के सीकर संभाग प्रभारी मनोज सहल, सनातन सेवा न्यास के नगर सचिव मोहित शर्मा के अतिरिक्त पंकज, सुशील, राजेन्द्र गहलोत, चन्द्रकान्त, पुनीत,कुशल,लोकेश, सुभाष,अमित, भवानी शंकर,अशोक, महेंद्र,सोनू सहित अनेक महिला-पुरुष, युवक-युवतीयां बच्चे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में कान्ताप्रकाश सोनी, योगेश शर्मा, विनोद जाँगिड़,सरोज देवी,मदनी नायक, कृष्णा शर्मा एवं अनेक समाजसेवी भक्तों से सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22