[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजीतगढ़ में यातायात बाधित होने पर पुलिस की कार्रवाई:खड़े वाहनों के चालान काटे, यात्रियों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अजीतगढ़ में यातायात बाधित होने पर पुलिस की कार्रवाई:खड़े वाहनों के चालान काटे, यात्रियों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

अजीतगढ़ में यातायात बाधित होने पर पुलिस की कार्रवाई:खड़े वाहनों के चालान काटे, यात्रियों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

अजीतगढ़ : शाहपुरा से खाटूश्याम जाने वाले स्टेट हाईवे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेषकर मुख्य बस स्टैंड पर घंटों तक जाम लगना आम बात हो गई है, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को भी हाईवे पर यातायात बाधित होने की सूचना मिली। इस पर अजीतगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान काटे और कुछ वाहनों को कांटे की मदद से हटवाया।

थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आमजन की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने और वाहन चालकों से निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने की अपील की, ताकि मार्ग अवरुद्ध न हो। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि यह सख्ती नियमित रूप से जारी रहती है, तो अजीतगढ़ क्षेत्र को जाम की समस्या से जल्द निजात मिल सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77