[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में मुख्य सड़क जगह-जगह से टूटी:मजिस्ट्रेट आवास से मेगा हाईवे तक हाल बेहाल, आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में मुख्य सड़क जगह-जगह से टूटी:मजिस्ट्रेट आवास से मेगा हाईवे तक हाल बेहाल, आमजन परेशान

सरदारशहर में मुख्य सड़क जगह-जगह से टूटी:मजिस्ट्रेट आवास से मेगा हाईवे तक हाल बेहाल, आमजन परेशान

सरदारशहर : सरदारशहर में मजिस्ट्रेट आवास से बुकनसर बास होते हुए मेगा हाईवे तक जाने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से टूट गई है। इस खराब सड़क के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत के लिए नगर परिषद को कई बार अवगत कराया है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बहुउद्देशीय सहकारी समिति के संचालक सुरेंद्र डूडी ने बताया कि सड़क टूटी होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं और कई बाइक चालक गिरकर घायल हो जाते हैं।

इस संबंध में सरदारशहर नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने जानकारी दी कि नगर परिषद क्षेत्र में जितनी भी सड़कें टूटी हुई हैं, उनकी मरम्मत के लिए एक योजना तैयार की जा रही है। वहीं, नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी ने बताया कि टूटी हुई सड़कों का सर्वे करने के लिए मौके पर नगर परिषद के कर्मचारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर आमजन को राहत दिलाई जाएगी। इसके साथ ही, इलाके में टूटी हुई पानी निकासी की नालियों को भी ठीक करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad