[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में काम करते समय वृद्ध की अचानक मौत:नब्बासर गांव में हुई घटना, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में काम करते समय वृद्ध की अचानक मौत:नब्बासर गांव में हुई घटना, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा

खेत में काम करते समय वृद्ध की अचानक मौत:नब्बासर गांव में हुई घटना, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : नब्बासर गांव की रोही में खेत में काम करते समय एक 65 वर्षीय वृद्ध की अचानक मौत हो गई। सूचना मिलने पर साण्डवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नब्बासर निवासी जेठूसिंह पुत्र गुलाबसिंह राजपूत के रूप में हुई है। उनके पुत्र महेंद्रसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जेठूसिंह खेत में काम करने गए थे। जब वे शाम को घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश की।

अगले दिन सुबह खेत में जाने पर जेठूसिंह का शव मिला। इसके बाद परिजन शव को साण्डवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए और साण्डवा पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुत्र महेंद्रसिंह की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad