[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोड़ासर टीम ने रंवा को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता:विजेता को 25 हजार और उपविजेता टीम को मिला 15 हजार रुपए का नगद पुरूस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोड़ासर टीम ने रंवा को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता:विजेता को 25 हजार और उपविजेता टीम को मिला 15 हजार रुपए का नगद पुरूस्कार

रोड़ासर टीम ने रंवा को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता:विजेता को 25 हजार और उपविजेता टीम को मिला 15 हजार रुपए का नगद पुरूस्कार

गौरीर : गौरीर गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में रोड़ासर क्रिकेट क्लब ने रंवा क्रिकेट क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। मेहाड़ा थाना क्षेत्र के गौरीर गांव में खेली गई इस प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के संयोजक राहुल मान ने यह जानकारी दी।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य नीरज मान थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल मान ने की। मुख्य अतिथि नीरज मान ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी सद्भावना बढ़ती है और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने अन्य खेलों के आयोजन पर भी जोर दिया।

विजेता टीम रोड़ासर को 25 हजार रुपए और उपविजेता टीम रंवा को 15 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल मान, सतपाल, प्रदीप शर्मा, यशपाल जोरासिया, भूपेन्द्र, नरेंद्र मान, पंकज शर्मा, प्रदीप भाया, जितेंद्र लांबा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62