[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना से फरार वारंटी राकेश कुमार गिरफ्तार:गुढ़ागौड़जी पुलिस ने की कार्रवाई, एक साल से फरार था आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीमकाथाना से फरार वारंटी राकेश कुमार गिरफ्तार:गुढ़ागौड़जी पुलिस ने की कार्रवाई, एक साल से फरार था आरोपी

नीमकाथाना से फरार वारंटी राकेश कुमार गिरफ्तार:गुढ़ागौड़जी पुलिस ने की कार्रवाई, एक साल से फरार था आरोपी

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के वांछित आरोपी राकेश कुमार उर्फ महेंद्र को नीमकाथाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार था। यह कार्रवाई थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की ओर से की गई।

थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि यह गिरफ्तारी न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुरवाटी से जारी वारंट के आधार पर की गई। आरोपी राकेश कुमार उर्फ महेंद्र के खिलाफ एक प्रकरण में वारंट जारी था। उसकी पहचान मैनपुरा निवासी राकेश कुमार उर्फ महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस गिरफ्तारी से न्यायालय में लंबित मामले में वारंटी की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है, जिससे कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया, सउनि रामावतार, कानि. मनोज कुमार और कानि. सुनिल कुमार शामिल थे। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles