[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुर्जर समाज ने लिया संकल्प- सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे:सीकर में 390 प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान, किरोड़ी बैंसला को दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गुर्जर समाज ने लिया संकल्प- सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे:सीकर में 390 प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान, किरोड़ी बैंसला को दी श्रद्धांजलि

गुर्जर समाज ने लिया संकल्प- सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे:सीकर में 390 प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान, किरोड़ी बैंसला को दी श्रद्धांजलि

सीकर : सीकर में जिला स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांवली रोड स्थित गुर्जर छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, प्रशासनिक व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 390 प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान किया गया।

आराध्य देव देवनारायण महाराज और दिवंगत गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस विजय सिंह गुर्जर थे। नवनियुक्त आरएएस विनोद गुर्जर, प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर, गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष शैतान सिंह गुर्जर बतौर अतिथि मौजूद थे। राजकोट (गुजरात) पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रोग्रेस के लिए आज के समय में पढ़ाई ही सबसे बड़ा हथियार है। गुर्जर समाज के बच्चे आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

समाज के वरिष्ठ सदस्य ख्यालिराम गुर्जर ने बताया कि विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित 70 प्रतिभाओं, बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 और 12 में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 250 मेधावी छात्र-छात्राओं सहित खेल, नीट, जेईई में चयनित 30 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। भामाशाह रामचंद्र चनेजा सहित 40 भामाशाहों का साफा बांधकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मंच संचालन शिक्षक दामोदर चौहान और रामेश्वर गुर्जर ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62