[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. संदीप नेहरा को ‘लौह पुरुष एकता अवार्ड’ के लिए चयनित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

डॉ. संदीप नेहरा को ‘लौह पुरुष एकता अवार्ड’ के लिए चयनित

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच और इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन करेंगे सम्मानित

बुहाना : अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नोबल शिक्षण समूह के निदेशक डॉ. संदीप नेहरा को “लौह पुरुष एकता अवार्ड” के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2025) को जयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित वैश्विक विचार प्रस्तुति एवं संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा।

डॉ. नेहरा को इससे पूर्व गांधी पीस फाउंडेशन द्वारा “नोबेल गांधी शांति पुरस्कार” और डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही शेखावाटी इतिहास कला शोध संस्थान, शिमला ने उन्हें हाल ही में “भारत शिरोमणि लाइफटाइम अचीवमेंट गोल्डन अवार्ड” और स्वर्ण पदक प्रदान किया था।

डॉ. नेहरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। लौह पुरुष एकता अवार्ड के लिए चयन की जानकारी मिलते ही नोबल शिक्षण समूह परिसर में खुशी का माहौल रहा और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles