सुजानगढ़ पशु अस्पताल दो माह से जलमग्न:गौशाला से हो रहा संचालन, नगर परिषद पर अनदेखी का आरोप
सुजानगढ़ पशु अस्पताल दो माह से जलमग्न:गौशाला से हो रहा संचालन, नगर परिषद पर अनदेखी का आरोप
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के नाथो तालाब पर बना राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय पिछले दो महीने से गन्दे पानी से घिरा हुआ है। शहर में 24 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद इस पूरे क्षेत्र में जलभराव हो गया था। पशु चिकित्सालय में भी चार फीट तक पानी भर गया था। तबसे लगातार पानी से घिरे रहने के कारण यहां इकट्ठा पानी अब बदबू मारने लगा है। वहीं अस्पताल की बिल्डिंग को भी खतरा बना हुआ है।
नोडल अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि अचानक आई भारी बारिश के बाद स्टाफ ने आनन फानन में दवाओं सहित अन्य सामान निकालकर गोपाल गौशाला में शिफ्ट किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि दो महीने से अस्पताल गौशाला में रोज 9 बजे से 3 बजे तक संचालित किया जा रहा है।
शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में हो रहे जलभराव को लेकर मगर परिषद और एसडीएम को सूचित किया। लेकिन जवाब मिला कि अभी कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पानी निकालने की कोशिश की गई थी। लेकिन दुबारा बरसात आ जाने के कारण फिर पानी भर गया।
हॉस्पिटल के अंदर ही नहीं बाहर भी पानी भरा है। एक बार पानी निकाल दिया जाए, तो मिट्टी का भराव करवाकर वापस अस्पताल मुख्य बिल्डिंग में संचालित किया जा सकता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी इस बारे में गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि बरसात आएगी तो जल भराव भी होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040114


