[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : दीपावली के बाद बुधवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। शहर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीनृसिंह भगवान के चरणों में 56 भोग, छप्पन व्यंजन और भव्य आरती के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था व्यक्त की।

श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर (नृसिंह भैरव धाम), नानसा गेट में दिवाली के उपलक्ष्य में भूदेका परिवार की ओर से अन्नकूट प्रसाद एवं 56 भोग का आयोजन किया गया। महंत अरुण गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को सुंदर फूलों व रोशनी से सजाया गया।
कार्यक्रम में गौरव छकड़ा, अभिषेक जांगिड़, रवि सैनी, आशुतोष शर्मा, पीयूष बगडिया, रवि शंकर शर्मा, मुकेश रूपदासका, विशाल सोलंकी, सुजल शर्मा, दीपक सोनी, राजेश बाटू, प्रदीप कुमावत, दक्ष शर्मा, साक्षी शर्मा, राजलक्ष्मी राय, रेखा राय, बबीता वर्मा, सरोज शर्मा, शशि भूदेका, मुरारी भूदेका, रवि भूदेका, कार्तिक भूदेका, रतनी देवी भूदेका, सुनीता भूदेका, जया भूदेका, वैशाली भूदेका, शंकर जड़ियां, मुकेश शर्मा, नीरज सांगानेरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर, मंडी गेट में भी अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पुजारी रामगोपाल, पंडित विजय शर्मा, अनिल पारीक, प्रियांशु पारीक, सुनील मिश्रा, सूर्य प्रकाश चोटिया, प्रतीक बिबासरिया, रतन शर्मा, मुरली मनोहर चौबदार, विजय चोटिया, मुरारी इंदौरिया, सौरभ इंदौरिया सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वहीं श्री मुरली मनोहर जी मंदिर, नानसा गेट में भी श्री गोवर्धन जी महाराज के अन्नकूट महोत्सव के उपलक्ष्य में महंत प्रभु दयाल ने भक्तों के साथ मिलकर महा आरती की और सभी को प्रसाद वितरित किया।

Related Articles