[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में दीपावली पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में दीपावली पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में दीपावली पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : दीपावली महापर्व के अवसर पर शहर स्थित श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर परिसर में रविवार शाम को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के सुंदरनाथ महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूजा-अर्चना मनोज सुरोलिया के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें यजमान के रूप में शरद जोशी सहपत्नीक उपस्थित रहे। पुजारी सुभाष शर्मा के सानिध्य में अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, जो सोमवार शाम को महाआरती के साथ पूर्ण होगा। दीपावली पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। भक्तगण सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं और श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62