[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़बर में पुरानी रंजिश के चलते लाठी-कुल्हाड़ी से हमला:छत की सफाई के दौरान विवाद, एक गंभीर घायल; पीड़ित ने 6 के खिलाफ करवाया मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बड़बर में पुरानी रंजिश के चलते लाठी-कुल्हाड़ी से हमला:छत की सफाई के दौरान विवाद, एक गंभीर घायल; पीड़ित ने 6 के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

बड़बर में पुरानी रंजिश के चलते लाठी-कुल्हाड़ी से हमला:छत की सफाई के दौरान विवाद, एक गंभीर घायल; पीड़ित ने 6 के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

बुहाना : बुहाना थाना क्षेत्र के बड़बर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला किया गया। पीड़ित महेशचंद ने बुहाना थाने में छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने और लूटपाट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महेशचंद ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी पत्नी अंगूरी देवी के साथ घर की छत साफ कर रहे थे। उनका दोहिता मनीष नीचे सफाई कर रहा था। इसी दौरान जितेंद्र पुत्र मदन सिंह और उम्मेद कंवर पत्नी मदन सिंह ने उनकी पत्नी को गाली देना शुरू कर दिया। जब महेशचंद और उनकी पत्नी ने विरोध किया, तो जितेंद्र लाठी और उम्मेद कंवर कुल्हाड़ी लेकर जबरन उनके घर में घुस आए।

शिकायत के अनुसार जितेंद्र ने मनीष के सिर में लाठी से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसे झुंझुनू रेफर करना पड़ा। उम्मेद कंवर ने कुल्हाड़ी से मनीष के बाएं हाथ की उंगली पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए महेशचंद के दाएं हाथ पर भी कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उनकी उंगली कट गई। इसी दौरान पूजा देवी पत्नी अशोक ने लाठी से महेशचंद की पीठ और पैरों पर हमला किया। आरोप है कि हिमांशु पुत्री अशोक और निखिल पुत्र अशोक ने घर पर पत्थर फेंके, जिससे महेशचंद के मुंह पर चोट लगी। हिमांशु और निखिल पर महेशचंद की जेब से 5 हजार रुपये नकद, जरूरी कागजात और मनीष के गले की चेन लूटने का भी आरोप है।

महेशचंद ने पुलिस को बताया कि इस हमले का कारण चार माह पूर्व रूबी पत्नी जितेंद्र द्वारा उनके दोहिते मनीष पर बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट की। महेशचंद का मेडिकल परीक्षण सरकारी अस्पताल बुहाना में कराया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62