[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां पुलिस ने वारंटी विक्रम को किया गिरफ्तार:विशेष अभियान के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां पुलिस ने वारंटी विक्रम को किया गिरफ्तार:विशेष अभियान के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

पचेरी कलां पुलिस ने वारंटी विक्रम को किया गिरफ्तार:विशेष अभियान के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के वांछित आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी राजपाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट बुहाना से जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी विक्रम पर ‘सरकार बनाम विक्रम सिंह’ एक प्रकरण में वारंट जारी था।

वारंटी की पहचान रामसर निवासी विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से न्यायालय के लंबित मामले में वारंटी की उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है, जिससे कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी राजपाल यादव, सउनि नरेश कुमार, एचसी शैतान राम, एचसी पूरणमल, कानि कमलेश, कानि विजय और कानि बलकेश शामिल रहे।

झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आपराधिक मामलों में वांछित व वारंटी व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62