[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सांडवा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सांडवा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सांडवा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

सांडवा : सांडवा पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। यह मामला तब सामने आया जब थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान में पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान अधिकारी जयप्रकाश (पु.नि.) द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62