राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी:215 पेटी अवैध शराब बरामद,एक युवक गिरफ्तार
राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी:215 पेटी अवैध शराब बरामद,एक युवक गिरफ्तार
राजगढ़ : राजगढ़ पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक बंद बॉडी कंटेनर से पंजाब निर्मित 215 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। लसेड़ी टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने कंटेनर को रोका। जांच करने पर कंटेनर के अंदर बने एक गुप्त केबिन से 215 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इसमें 120 पेटी रॉयल स्टैग और 95 पेटी ऑल सीजन्स शराब शामिल थी। पुलिस ने मौके से हनुमानराम (25 वर्ष), पुत्र जुजाराम, निवासी घिरानीयों की ढाणी, थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध शराब पंजाब से भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम चूरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1885472


