[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजीतगढ़ में मोबाइल टॉवर से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:वारदात में प्रयुक्त वाहन और उपकरण बरामद, थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अजीतगढ़ में मोबाइल टॉवर से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:वारदात में प्रयुक्त वाहन और उपकरण बरामद, थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई

अजीतगढ़ में मोबाइल टॉवर से चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:वारदात में प्रयुक्त वाहन और उपकरण बरामद, थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई

अजीतगढ़ : अजीतगढ़ पुलिस ने मोबाइल टॉवर से चोरी का प्रयास करने वाली एक सक्रिय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्ट्री एरिया अजमेरी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो वाहन, चोरी के उपकरण और एक आरआरयू मशीन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार यादव (25) निवासी ढाणी नाडावाली, श्रीमाधोपुर, मुकेश कुमार यादव (40) निवासी ढाणी मल्लू सिंह वाली, अजीतगढ़ और विक्रम यादव (21) निवासी ढाणी डेल्डी की ढाणी, अजीतगढ़, जिला सीकर के रूप में हुई है।

आरोपियों ने फैक्ट्री एरिया अजमेरी में लगे एक मोबाइल टॉवर से चोरी का प्रयास किया था। इस संबंध में आरएस सिक्योरिटी कंपनी, जयपुर के ऑपरेशन मैनेजर गोपालराम सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अजीतगढ़ थाने में प्रकरण संख्या 367/2025 धारा 303(2), 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके पास से चुराई गई आरआरयू मशीन, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और बोलेरो गाड़ी, कटर, प्लास और रस्से बरामद किए। यह कार्रवाई जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राहुल प्रकाश और सीकर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत के निर्देशों पर, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा और वृत्ताधिकारी अजीतगढ़ उमेश गुप्ता ने इस अभियान का पर्यवेक्षण किया।अनुसंधान अधिकारी बलवीर सिंह (सउनि) ने बताया कि आरोपियों से मोबाइल टॉवर से जुड़ी अन्य घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि यह गैंग पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने में संलिप्त रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना तलाश रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77