[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में दो आरोपी गिरफ्तार:चेक बाउंस और चोरी के मामलों में कार्रवाई, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में दो आरोपी गिरफ्तार:चेक बाउंस और चोरी के मामलों में कार्रवाई, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

सरदारशहर में दो आरोपी गिरफ्तार:चेक बाउंस और चोरी के मामलों में कार्रवाई, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को चेक बाउंस के मामले में और दूसरे को चोरी के मामले में पकड़ा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी सरदारशहर मदनलाल बिश्नोई की टीम ने यह कार्रवाई की।

हेड कॉन्स्टेबल प्रतापसिंह के नेतृत्व में टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे इन वारंटियों को दबोचा। सुनिल, निवासी पंडितवाली, पीलीबंगा (हनुमानगढ़) को चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं, शहनवाज, निवासी पीर कामडिया, हाल लखवाली हैड, जिला हनुमानगढ़ को चोरी के मामले में पकड़ा गया है। दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62