बिसाऊ में न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाई दीपावली
बिसाऊ में न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाई दीपावली
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल, बिसाऊ में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के गहन महत्व से परिचित कराना था। स्कूल प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रंगोली और चमकते दीयों से सजाया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक प्रार्थना सभा में दीप प्रज्वलन से हुई। प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने “राम की अयोध्या वापसी और दीपोत्सव का आरंभ” पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जो दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। प्राथमिक से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, गीत गायन और कविता पाठ के माध्यम से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। विशेष रूप से छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली और पारंपरिक दीपों से सजाया गया मुख्य प्रवेश द्वार ने कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की।
“प्रदूषण मुक्त दीपावली” की थीम पर पोस्टर निर्माण और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों ने इनमें पर्यावरण संरक्षण, देसी परंपराओं को अपनाने और पटाखों से होने वाले नुकसान पर जोर दिया। संस्था निदेशक डॉ. प्रताप सिंह सिहाग ने संबोधित करते हुए कहा, “दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि, एकता और सादगी का प्रतीक है। इसे पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाना हमारी जिम्मेदारी है। त्योहारों के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्य, संस्कृति और सामाजिक दायित्व सिखाना आवश्यक है। ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ सदस्यों और छात्रों को मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया, बल्कि पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1885491


