[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भिटेरा में गुर्जर समाज की बैठक आयोजित, 11 सूत्रीय प्रस्तावों पर बनी सहमति, समारोहों में डीजे और शराब पर भी पूर्ण प्रतिबंध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भिटेरा में गुर्जर समाज की बैठक आयोजित, 11 सूत्रीय प्रस्तावों पर बनी सहमति, समारोहों में डीजे और शराब पर भी पूर्ण प्रतिबंध

भिटेरा में गुर्जर समाज की बैठक आयोजित, 11 सूत्रीय प्रस्तावों पर बनी सहमति, समारोहों में डीजे और शराब पर भी पूर्ण प्रतिबंध

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : भिटेरा में शुक्रवार को भिटेरा श्यामपुरा और बहलवान नगर के गुर्जर समाज की बैठक पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के लोगों ने एकजुट होकर अनावश्यक खर्चों और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने पर विस्तृत चर्चा की। सभी सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए भगवान देवनारायण को साक्षी मानकर 11 बिंदुओं पर सर्वसम्मति से सहमति बनाई।

प्रभु राजोता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि विवाह समारोह में पहरावणी (चौकी) के दौरान केवल 101 रुपये का सगुन दिया जाएगा। मिलनी, सगाई और रोकने की परंपरा को समाप्त किया जाएगा। मृत्यु भोज और स्वामणि की प्रथा भी बंद करने का निर्णय हुआ। पुत्र जन्म पर होने वाले दसोटन भोज को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। लग्न-टिका में केवल 101 रुपये का नेग दिया जाएगा और शोकसभा में आने वाले आगंतुकों को भोजन या नाश्ता नहीं कराया जाएगा।

महिलाओं द्वारा सामाजिक अवसरों पर बर्तन बांटने की प्रथा को भी समाप्त करने का निर्णय लिया गया। लड़की की शादी में भोज केवल निज परिवार और थोक तक सीमित रहेगा तथा गांव स्तर पर सर्वभोज नहीं होगा। भात न्योतने के लिए अब केवल बेटी और दामाद ही जाएंगे। छठी की रात होने वाले कार्यक्रम बंद रहेंगे और केवल परिवार अपनी व्यवस्था रखेगा। सामाजिक आयोजनों में डीजे बजाना और शराब के स्टॉल लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन सभी प्रस्तावों को समाज के लोगों ने हर्षपूर्वक स्वीकार किया और प्रसन्नता व्यक्त की।

बैठक में प्रभु राजोता, मनीराम चिरानी, इंद्राज मानोता, प्रकाश भरगढ़, जोगेंद्र सिंह, गिगराज खटाना, अमर सिंह, शीशराम बटार, लीलाराम घोड़ाराकी, सुदाराम, श्रीराम छावड़ी, हरिराम, बाबूलाल बोकण, बबलू सिराधना, रोहिताश, माल सिंह, महिपाल, उदमीराम, भागीरथमल, रामचंद्र चनेजा, मुकेश कसाना, जगदीश बारबल, वीरेंद्र बटार, राम सिंह, मंगेजाराम और धर्मपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77