[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान ग्रामीण सेवा शिविर में 5 लाभार्थियों को पट्टे जारी ,134 किसानों को सरसों बीज किट किये वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान ग्रामीण सेवा शिविर में 5 लाभार्थियों को पट्टे जारी ,134 किसानों को सरसों बीज किट किये वितरित

मानोता जाटान ग्रामीण सेवा शिविर में 5 लाभार्थियों को पट्टे जारी ,134 किसानों को सरसों बीज किट किये वितरित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : ग्राम पंचायत मानोता जाटान के शहीद रामकुमार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सरपंच बहादुर मल मेघवाल ने की, जबकि संचालन एवं पर्यवेक्षण शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंघल की देखरेख में हुआ।नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंघल ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा 5 लाभार्थियों को पट्टे जारी किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब मुक्त गांव योजना के तहत 14 परिवारों का सर्वे किया गया। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

रसद विभाग द्वारा आधार सीडिंग के साथ 35 ई-केवाईसी की गई।कृषि विभाग की ओर से 134 किसानों को सरसों बीज किट वितरित की गई। राजस्व विभाग ने एक सहमति खाता विभाजन किया, प्रचलित रास्तों को रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया तथा दो खातों में शुद्धिकरण कार्य किया। पालनहार योजना के 5 प्रकरणों का नवीनीकरण किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएमजेएवाई के ई-केवाईसी प्रकरण निपटाए गए, 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया, 288 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 248 लोगों का बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन जांच की गई।

इस अवसर पर गिरदावर रामस्वरूप झाझड़िया, इंदर सिंह काजला, पटवारी सुनील महला, रामस्वरूप ढाका, ग्राम विकास अधिकारी सुखबीर ढाका, ग्राम सेवक रामावतार गुर्जर, सत्यनारायण डीलर, डॉक्टर कुसुम, डॉक्टर विलसन, प्रताप शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार, रामोतार मेघवाल, रविंद्र डीलर, वीरेंद्र पायल, दीपक शर्मा, सुमेर मेघवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77