[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ

चूरू मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा महाविद्यालय, चूरू के पैथोलॉजी विभाग में हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एम. एम. पुकार द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. पुकार ने बताया कि यह प्रयोगशाला ऊतकों और कोशिकाओं की सूक्ष्म जांच के माध्यम से रोगों के निदान और अध्ययन में सहायक होगी। अब सभी हिस्टोपैथोलॉजी जांचें महाविद्यालय परिसर में ही की जाएंगी, जिन्हें पहले बाहरी संस्थानों को आउटसोर्स किया जाता था। इससे मरीजों को तेज, सटीक और किफायती जांच सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार यह लैब वर्ष 2018 में प्रारंभ होनी थी, जो अब साकार हो पाई है। निर्धारित समय पर शुरू नहीं होने के कारण एनएमसी नई दिल्ली ने कॉलेज को पेनल्टी स्वरूप नोटिस भी जारी किया था। डॉ. पुकार ने कहा कि इस लैब की स्थापना में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम बुरड़क, हिस्टोपैथोलॉजी प्रभारी डॉ. अनुराधा सैनी, तथा तकनीकी टीम रविकांत शर्मा, अभिषेक, भागीरथ और सूर्यप्रकाश के अथक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर डॉ. रामकांत वर्मा, डॉ. हनुमान जैपाल, डॉ. गजेंद्र सक्सेना, डॉ. दिनेश मील, डॉ. आर. पी. आचार्य, डॉ. तपस्या, डॉ. सोनम सिंह, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. नदीम सहित कॉलेज और अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62