[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस कार्यालय में संगठन सर्जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुभाष चोपड़ा ने परिचर्चा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस कार्यालय में संगठन सर्जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुभाष चोपड़ा ने परिचर्चा की

कांग्रेस कार्यालय में संगठन सर्जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुभाष चोपड़ा ने परिचर्चा की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान के तहत आयोजित हुई बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी प्रभारी सुभाष चौपडा ने कार्यकर्ताओं से परिचर्चा की। उन्होने कहा कि हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे व नेता राहुल गांधी ने यह अभियान कार्यकर्ताओं के सम्मान और एकजुट होकर कार्य किए जाने के लिए ही चलाया है। प्रभारी सुभाष चौपडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय और उनकी भावनाएं जानने के लिए उन्हे आपके बीच भेजा है। चौपडा ने कहा कि भाजपा देश मे नफरत फैलाकर भाईचारा खत्म करना चाहती है जो देश की जनता कभी नही करने देगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने चूरू विधानसभा क्षेत्र की राय के लिए एकजूट होकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया को अधिकृत किया इस पत्र का वाचन पूर्व उप जिला प्रमुख सोहन मेघवाल ने किया। रफीक मंडेलिया ने कहा कि अधिकृत करने के उपरांत भी आप प्रभारी से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर अपनी राय दे सकते है। उन्होने कहा कि पार्टी आलाकमान का फैसला होगा वो हमें स्वीकार्य है।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक नरेन्द्र बुडानिया, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. राजेन्द्र मुण्ड, प्रदेश प्रभारी रामनिवास बीडोदी, जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड, पीसीसी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन अग्रिम संगठन प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस दौरान पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, निवर्तमान सभापति पायल सैनी, पं.स. प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, मो. हुसैन निर्बाण, रमजान खान, कमला पुनियां, अबरार खां, संजय दीक्षित, सुनिता कपुरिया, लालचंद सैनी, नारायण बालाण हेमन्त सिहाग, उम्मेद सिंह, दीपिका सोनी, प्यारेलाल दानोदिया, बालीबाई, शिवकुमार शर्मा, सोयल डीके, रतनलाल जांगिड, अली मो. भाटी, अजीज खान, संजय भाटी, असलम खां मोयल, शाहरूख खान, तोफिक खान आबिद जाबासरिया सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62