[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौकड़ी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत:बुजुर्ग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चौकड़ी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत:बुजुर्ग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर

चौकड़ी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत:बुजुर्ग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर

चला : चौकड़ी सड़क रास्ते पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एक बाइक चला की ओर से चौकड़ी जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में हमीरपुर निवासी 50 वर्षीय रामलाल कुमावत घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल रामलाल कुमावत को चला सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने बाइकों को हटाकर सामान्य किया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने सड़क पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77