रींगस में अभ्यर्थियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन:कला शिक्षकों का पद सृजित करने की मांग, बोले-फर्जी मूल्यांकन रोका जाए
रींगस में अभ्यर्थियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन:कला शिक्षकों का पद सृजित करने की मांग, बोले-फर्जी मूल्यांकन रोका जाए
रींगस : रींगस में कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने मंगलवार शाम सीकर पहुंचकर अपर जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसमें कला शिक्षा विषय में हो रहे फर्जी मूल्यांकन को बंद करने, कला शिक्षकों के पद सृजित कर भर्ती करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
अपर जिला कलेक्टर स्वामी ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिया गया ज्ञापन नियमानुसार कार्रवाई के लिए आगे प्रेषित कर दिया जाएगा।
सीकर प्रभारी विनोद रच्छौया ने बताया-राजस्थान में कला शिक्षा एक अनिवार्य विषय है, लेकिन राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कला शिक्षा का शिक्षण नहीं करवाया जा रहा है। विद्यालयों में न तो कला शिक्षा की पुस्तकें हैं और न ही शिक्षकों के पद सृजित किए गए हैं, जबकि कला शिक्षण संचालित है।
दिसंबर माह में हाईकोर्ट ने कला शिक्षकों के पद सृजित कर भर्ती के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई, जिससे कला शिक्षकों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में सात प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अनिवार्य कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) विषय के बिना शिक्षण, पुस्तक, सैद्धांतिक व प्रायोगिक उत्तर पुस्तिकाओं के बिना और कला शिक्षकों के बिना किए जा रहे फर्जी मूल्यांकन पर रोक लगाने की मांग शामिल है।
इसके साथ ही, अनिवार्य कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) विषय के शिक्षण हेतु अलग से कला शिक्षकों के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के पद सृजित कर नियमित भर्ती करने की मांग भी की गई है।
अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर द्वारा 3 दिसंबर को जारी आदेश की पालना सुनिश्चित करने और लाखों विद्यार्थियों के लिए कला शिक्षकों की नियमित भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की अपील की। उन्होंने अनिवार्य कला शिक्षा पुस्तक “कला कुंज” को निशुल्क वितरण सूची में शामिल करने तथा केंद्र सरकार के बजट से तैयार आर्ट एंड क्राफ्ट रूमों में कला शिक्षा शिक्षण शुरू करने की भी मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043752


