[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

त्योहारी सीजन पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

त्योहारी सीजन पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई

खाद्य सामग्री के 8 नमूने लिए, 132 किलो मावा नष्ट करवाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने त्योहारी सीजन पर ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बुधवार को तारानगर व साहवा में कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन बाजिया व रतनसिंह गोदारा की टीम ने साहवा में बालाजी मावा भंडार से मावा व पनीर, रामदेव मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी, राधा-माधव किराणा स्टोर से सरसों तेल का नमूना लिया। इसी तरह तारानगर मे जोधपुर स्वीट्स होम से मावा, खेतेश्वर जोधपुर भंडार से मावा पेड़ा, महावीर मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना लिया। इसी क्रम में 132 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने के लिए पाबंद किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन बाजिया ने बताया कि नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर में जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22