खेतड़ी रोडवेज डिपो परिसर में रिटायर्ड यूनियन के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जीपीएफ लिंक पेंशन स्कीम में जमा राशि लौटाने की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी रोडवेज डिपो परिसर में बुधवार को आरएसआरटीसी रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जीपीएफ लिंक पेंशन स्कीम में जमा राशि लौटाने की मांग की है। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि राजकीय उपक्रम, स्वायत्तशाशि संस्था, यूनिवर्सिटी में ओपीएस जीपीएफ लिंक पेंशन कर्मचारी हितों के लिए लाई गई थी। रिटायर्ड कर्मचारियों ने मुश्किल से 15 से 20 लाख रुपए ओपीएस फंड में कर्जा लेकर व कुछ लोगों ने अपनी जमीन बेचकर इस फंड में जमा करवाएं थे।
राज्य सरकार की ओर से निकाले गए आदेश से उम्र के अंतिम पड़ाव पर रहने वाले कर्मचारियों को विचलित कर दिया। नवंबर 2022 में कोर्ट के आदेश के बाद भी ईपीएफओ के हायर पेंशन आज तक लागू नहीं की। जिससे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने ईपीएफओ के हायर पेंशन को लागू करवाने, ओपीएस पेंशन को यथावत रख कर्मचारियों को राहत देने की मांग की है। कर्मचारियों ने बताया कि यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों के हितों को लेकर निर्णय नहीं लिया तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कर्मचारियों ने ट्रैफिक मैनेजर को मुख्य प्रबंधक निदेशक के नाम ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर बहादुर सिंह, शीशराम डूडी, पवन शर्मा, करतार शर्मा, शीशराम, हरिशंकर, धन्नाराम, मदनलाल, बिरजू सिंह, उमराव सिंह, भोमाराम, सुभाषचंद्र, अमर सिंह, छाजुराम, सुरेश कुमार, मदनलाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034800

