[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1 साल से फरार लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार:शादी रचा कर 11 लाख ठगे, गहने लेकर भागी, एक लुटेरी दुल्हन और परिवार पहले गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

1 साल से फरार लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार:शादी रचा कर 11 लाख ठगे, गहने लेकर भागी, एक लुटेरी दुल्हन और परिवार पहले गिरफ्तार

1 साल से फरार लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार:शादी रचा कर 11 लाख ठगे, गहने लेकर भागी, एक लुटेरी दुल्हन और परिवार पहले गिरफ्तार

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ पुलिस ने एक साल से फरार चल रही लुटेरी दुल्हन काजल को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। उस पर शादी रचाकर 11 लाख रुपए की ठगी करने और गहने लेकर फरार होने का आरोप है। यह मामला एक साल पुराना है। पीड़ित ताराचंद जाट ने 26 नवंबर 2024 को मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि भगत सिंह नामक व्यक्ति ने अपने बेटों की शादी अपनी दो बेटियों से कराने की बात कही थी। शादी से पहले भगत सिंह ने विवाह की तैयारियों के नाम पर ताराचंद से 11 लाख रुपए लिए। 21 मई 2024 को खाचरियावास के गोविंद हॉस्पिटल के ऊपर गेस्ट हाउस में भगत सिंह ने अपनी बेटियों काजल और तमन्ना की शादी ताराचंद के बेटों भंवर लाल और शंकर लाल से करवा दी।

शादी के दो दिन बाद दोनों दुल्हनें, उनके माता-पिता और भाई बिना बताए पहने हुए गहने और कपड़े लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूरणमल को सौंपी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले ही लुटेरी दुल्हनों के पिता भगत सिंह, उनकी पत्नी सरोज, एक दुल्हन तमन्ना और भाई सूरज को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी लुटेरी दुल्हन काजल पिछले एक साल से फरार चल रही थी और लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी। दांतारामगढ़ एसएचओ जयसिंह बसेरा के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना से काजल की लोकेशन ट्रेस की। गुड़गांव के सेक्टर 17 में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि लुटेरी दुल्हनों का पिता भगत सिंह लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अपनी दोनों बेटियों की शादी या सगाई करवाता था। वह उनसे पैसे लेता था और फिर अपनी बेटियों के साथ फरार हो जाता था।

Related Articles