[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में जीप-बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत:खाटूश्याम से जयपुर लौटते समय हादसा हुआ, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में जीप-बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत:खाटूश्याम से जयपुर लौटते समय हादसा हुआ, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

रींगस में जीप-बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत:खाटूश्याम से जयपुर लौटते समय हादसा हुआ, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

रींगस : रींगस के खाटूश्यामजी तक जाने वाले रोड पर रविवार को एक जीप और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया- इस भिड़ंत में जयपुर के मुरलीपुरा निवासी राजकुमार सैन, साहिल और विजेंद्र घायल हुए थे। उन्हें राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार सैन को मृत घोषित कर दिया। साहिल और विजेंद्र का इलाज चल रहा है।

खाटूश्याम से जयपुर लौटते वक्त हादसा

राजकुमार सैन के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार अपने दोस्तों के साथ शनिवार रात जयपुर से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकले थे और दर्शन के बाद घर लौटते समय ये हादसा हुआ।

जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मृतक राजकुमार सैन अपने भाई के साथ डेकोरेशन का काम करता था। इस मामले में राजकुमार के बड़े भाई कानाराम ने पुलिस थाने में सवारी जीप चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त जीप को जब्त कर लिया गया है, जबकि क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षा कारणों से पुलिस थाने में खड़ा किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62