[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेहनदेसर और बेरासर प्रशासकों ने RSRTC को लिखा पत्र:नोखा-जयपुर स्टेट हाइवे-20 पर रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग, ग्रामीणों को हो रही पेरशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेहनदेसर और बेरासर प्रशासकों ने RSRTC को लिखा पत्र:नोखा-जयपुर स्टेट हाइवे-20 पर रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग, ग्रामीणों को हो रही पेरशानी

तेहनदेसर और बेरासर प्रशासकों ने RSRTC को लिखा पत्र:नोखा-जयपुर स्टेट हाइवे-20 पर रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग, ग्रामीणों को हो रही पेरशानी

सांडवा : सांडवा क्षेत्र के तेहनदेसर और बेरासर गांवों की प्रशासकों ने नोखा से जयपुर (स्टेट हाइवे संख्या 20) पर रोडवेज बसों का संचालन फिर से शुरू करने की मांग की है। प्रशासक मोहनीदेवी (तेहनदेसर) और रामी देवी (बेरासर) ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर के प्रबंधक को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।

पत्र में बताया गया है कि कुछ वर्षों पहले नोखा से जयपुर सड़क मार्ग पर रोडवेज बसें संचालित होती थीं। वर्तमान में इस रूट पर केवल दो बसें (बीकानेर डिपो की) ही चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासकों ने इस मार्ग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह रूट खाटूश्याम जी, सालासर बालाजी, विश्व प्रसिद्ध ताल छापर अभयारण्य, सुजानगढ़, सांडवा, मुकाम और एशिया की सबसे बड़ी मोठ मंडी नोखा सहित कई दर्शनीय और व्यापारिक स्थलों को जोड़ता है।

उन्होंने निवेदन किया कि इस क्षेत्र में विभिन्न रूट बनाकर रोडवेज का संचालन किया जाए। इससे आमजन, यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और छात्र-छात्राओं को निजी बसों के मनमाने किराए से राहत मिलेगी। साथ ही विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंच सकेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62