[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुप्रसिद्ध मंच संचालक हरफूल निराला बने खंडेला अस्पताल के भामाशाह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सुप्रसिद्ध मंच संचालक हरफूल निराला बने खंडेला अस्पताल के भामाशाह

समाज सेवा और रचनात्मकता का अनोखा संगम

खंडेला : समाज में अपनी रचनात्मकता और सेवा भावना के लिए प्रसिद्ध मंच संचालक हरफूल सैनी ‘निराला’ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने राजकीय उप चिकित्सालय खंडेला में मरीजों की सुविधा हेतु पंखे भेंट कर एक बार फिर मानवीय मूल्यों को अदा किया है।

हरफूल सैनी को समाज द्वारा “निराला” की उपाधि उनके रचनात्मक कार्यों के चलते दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह पंखे उनकी एंकरिंग आय से खरीदे गए हैं। इससे पहले भी कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने अस्पताल को चेक भेंट किया था तथा अपने निजी वेतन से सैकड़ों गरीब परिवारों तक राशन सामग्री पहुँचाई थी।

एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हरफूल सैनी ने बताया कि मंच संचालन से प्राप्त आय का उपयोग वे गोशालाओं, शिक्षा, चिकित्सा, अन्नपूर्णा रसोई योजना और गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग के रूप में करते रहेंगे।

इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय खंडेला के मुख्य प्रबंधक महोदय ने साफा, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर हरफूल निराला का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अटल चौधरी, डॉ. कैलाश चौधरी, डॉ. श्रवण देवन्दा, डॉ. अशोक यादव, डॉ. सुभाष यादव सहित नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सैनी जाग्रति संस्था परिवार खंडेला के अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, सचिव शंकरलाल सैनी, कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हरफूल निराला ने कहा कि यह सेवा कार्य माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम हैं और भविष्य में भी यह सेवा भावना निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62