[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांवट में दुकानें तोड़कर कब्जे का आरोप:पीड़ित ने थोई थाने में शिकायत दर्ज कराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांवट में दुकानें तोड़कर कब्जे का आरोप:पीड़ित ने थोई थाने में शिकायत दर्ज कराई

कांवट में दुकानें तोड़कर कब्जे का आरोप:पीड़ित ने थोई थाने में शिकायत दर्ज कराई

थोई : सीकर जिले के थोई थाना क्षेत्र के कांवट कस्बे में दुकानों को तोड़कर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। जुगलपुरा निवासी सुशील कुमार कुमावत ने थोई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी संपत्ति पर जेसीबी मशीन से पक्की दुकानें तोड़ी गईं और कीमती सामान चुराया गया।

शिकायतकर्ता सुशील कुमार कुमावत के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 बजे हुई। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजेंद्र सिंह स्वामी और उनके 10-15 साथियों ने मिलकर उनकी दो पक्की दुकानों को तोड़ा और उसके बाद वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

सुशील कुमार ने बताया कि उनके पिता और मामा ने 1999 में खंडेला रोड पर यह प्लॉट खरीदा था, जिस पर दुकानें बनी थीं। जब उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्हें गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस भूमि पर श्रीमाधोपुर न्यायालय में कब्जा संबंधित एक मुकदमा विचाराधीन है।

सुशील कुमार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। थोई थाना अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एएसआई विमल कुमार को जांच सौंपी गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण भी किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22