[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर:स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया, साइबर क्राइम पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर:स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया, साइबर क्राइम पर हुई चर्चा

नीमकाथाना महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर:स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया, साइबर क्राइम पर हुई चर्चा

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नन्द किशोर पटवारी राजकीय कॉलेज में 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। पहली और तीसरी इकाई के छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम के अंदर और बाहर सफाई की, पेड़ों के लिए गड्ढे बनाए और उनमें पानी डाला। दूसरी और चौथी इकाई के स्वयंसेवकों ने साइंस ब्लॉक के सामने मैदान में साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई और पानी देने का कार्य किया।

द्वितीय सत्र में ‘साइबर क्राइम’ विषय पर एक बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के रसायन शास्त्र के सहायक आचार्य डॉ. आशीष शर्मा मुख्य वक्ता रहे। डॉ. शर्मा ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ऑनलाइन खतरों से बचाव, डेटा सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने की सलाह दी और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल बनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार वर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें समुदाय व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. अनिल कुमार शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के संयोजक डॉ. अवधेश शर्मा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार सोनी, प्रो. मनीषा और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22