मुख्यमंत्री की सभा को लेकर तैयारियाँ पूर्ण
मुकेश दाधीच और हर्षिनी कुलहरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया जायज़ा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मंड्रेला में आज होने वाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसभा को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सभा लाठ स्कूल ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि तैयारियों की समीक्षा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, विधायक राजेंद्र भांबू और प्रवासी समाजसेवी अनिल रुंगटा ने की।
इस दौरान टीम ने जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, एसपी बृजेश उपाध्याय व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभा स्थल का जायज़ा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तैयारी समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, विश्वंभर पूनिया, कमलकांत शर्मा, मंड्रेला मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।