डाडा फतेहपुरा में विधायक का किया सम्मान, खेल मैदान के लिए दस लाख रूपए विधायक कोटे से देने की कि घोषणा
डाडा फतेहपुरा में विधायक का किया सम्मान, खेल मैदान के लिए दस लाख रूपए विधायक कोटे से देने की कि घोषणा

खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा में श्री खाखी बाबा राउमावि में विधायक का नागरिक अभिनंदन एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर थे। अध्यक्षता सरपंच मनीषा यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौशाला अध्यक्ष सुरेश स्वामी, भामाशाह गजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश यादव, बासियाल सरपंच मदन बोहरा, रोहिताश मणकस, प्रभु राजोता, जिलाउपाध्यक्ष शेरसिंह निर्वाण मौजूद थे।
विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने भामाशाह गजेन्द्र सिंह द्वारा दादा स्व. प्रहलाद सिंह की स्मृति में स्कूल परिसर में लगाए गए टीन शेड का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में डाडा फतेहपुरा से गौरीर रोड़ को बड़े स्तर पर स्वीकृत करवाया जाएगा, पीएचसी के बजट प्रस्तावित राशि 1.7 करोड़, तीन किलोमीटर के अटल पथ के लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत, एक थ्री फेस ट्यूबवेल लागत राशि 17 लाख रुपए, विभिन्न ट्यूबवेल के गहरे व मरम्मत कार्यों हेतु 12 लाख 92 हजार रुपए के निमार्ण कार्य करवाएं जा रहे हैं।
इस दौरान सभी युवाओं ने खेल मैदान के लिए बजट की मांग की तो सभी की जनभावना को मध्यनजर रखते हुए मौके पर ही मैदान के लिए विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक ने संबोधित करते हए कहा कि 11 अक्टुबर को सीएम भजनलाल शर्मा मंड्रेला पेयजल की स्कीम लेकर कुम्भाराम नहर परियोजना का बड़ा बजट देने के लिए पधार रहे है, इस दौरान यमुना का पानी जिले को दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा, साथ ही खेतड़ी प्रदेश में जयपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी रियासत हुआ करती थी, जो राजनीतिक उपेक्षा के शिकार होने के कारण पर्यटक के रूप में पिछड़ चुकी है।
खेतड़ी में आज भी ऐतिहासिक स्थल बने हुए हैं, जो सैलानियों को पर्यटन की ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में अब खेतड़ी को पर्यटन के रूप से विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव पेश कर खेतड़ी को पर्यटक के रूप में विकसित करने की मांग की जाएंगी।इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर को 51 किलो की माला व साफा पहना कर सम्मान किया। ओमप्रकाश यादव ने मांग पत्र सौंपा एवं आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच राजेश गाडराटा, सुरेंद्र काजला, राजेश निर्वाण, नरेश सिंह निर्वाण, बंजी, पूर्व सरपंच सुखदेव, पिंकी, जिलाउपाध्यक्ष शेरसिंह निर्वाण, देशराज, दिनेश, सुरेंद्र सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।