[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिर से लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बाइक सवार को भी चोटें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंदिर से लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बाइक सवार को भी चोटें

मंदिर से लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बाइक सवार को भी चोटें

चूरू : चूरू-सरदारशहर रोड पर गुरुवार देर शाम रामपुराबास गांव के पास एक सड़क हादसे में मंदिर से लौट रहे युवक अजीत कुमार (25) को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में अजीत कुमार के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अजीत कुमार के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी हालत के बारे में जानकारी ली।

रामपुराबास निवासी कृष्ण ने बताया कि उनके भाई अजीत कुमार गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर पैदल घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजीत कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

इस हादसे में बाइक सवार युवक को भी हल्की चोटें आई हैं। घायल अजीत कुमार के परिजनों ने बाइक सवार को भी डीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल चौकी से पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। फिलहाल, घायल अजीत कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62