[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाचरियावास स्टेट हाईवे निर्माण पर चल रहा गतिरोध खत्म:सड़क चौड़ीकरण पर बनी सहमति, प्रशासन की मौजूदगी में हटाए निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

खाचरियावास स्टेट हाईवे निर्माण पर चल रहा गतिरोध खत्म:सड़क चौड़ीकरण पर बनी सहमति, प्रशासन की मौजूदगी में हटाए निर्माण

खाचरियावास स्टेट हाईवे निर्माण पर चल रहा गतिरोध खत्म:सड़क चौड़ीकरण पर बनी सहमति, प्रशासन की मौजूदगी में हटाए निर्माण

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ के खाचरियावास कस्बे में स्टेट हाईवे निर्माण को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों और निर्माण एजेंसी के बीच कई दिनों से गतिरोध बना हुआ था। अब सहमति बनने के बाद हाईवे का रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकेगा। तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत और पीडब्ल्यूडी विभाग की सहायक अभियंता मेघा पारीक ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए बराबर नाप-जोख की। इसके बाद ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समझाइश की गई।

बैठक में सड़क चौड़ीकरण पर बनी सहमति

बैठक के दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए 34 फीट पर सहमति बनी। तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत ने सड़क के मध्य से दोनों तरफ 17-17 फीट में आने वाले कच्चे-पक्के निर्माण को हटाने का काम मौके पर ही शुरू करवाया।

प्रशासन ने दो दिन का समय दिया

प्रशासन ने प्रभावित लोगों को तोड़फोड़ के लिए दो दिन का समय दिया है। अगर अवधि में निर्माण नहीं हटाए जाते हैं,तो प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा तहसीलदार ने जेसीबी से तोड़फोड़ के लिए चिह्नित स्थानों पर काम शुरू करवाया। बता दें कि स्टेट हाईवे का काम लंबे समय से बंद होने के कारण मुख्य बाजार में गंदा पानी जमा हो रहा था, जिससे आवाजाही बाधित हो रही थी। इसके अलावा वायरल बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था, जिससे राहगीर और स्थानीय लोग काफी परेशान थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62